रायगढ़ , अगस्त 16 -- छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने नीट परीक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करना छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है।

सुश्री नेताम रविवार को रायगढ़ पहुंचीं और सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी तथा अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर भी पार्टी नेताओं से चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सांसद ने विधायक विद्यावती सिदार के पति के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित