पटना , मार्च 08 -- िहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने निशांत कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री पांडेय ने कहा कि श्री निशांत का स्वभाव अत्यंत सरल और सौम्य है तथा उनके राजनीति में सक्रिय होने से जदयू कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
श्री पाण्डेय ने उम्मीद जताई है कि श्री निशांत अपने व्यक्तित्व और पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन के बल पर जनता का विश्वास जीतेंगे तथा जनसेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे।
श्री पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में नई पीढ़ी की भागीदारी राजनीति को और मजबूत बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया है कि निशांत कुमार अपने शांत, संतुलित और विनम्र स्वभाव के साथ समाज और राज्य के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उनके राजनीतिक जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा के मार्ग पर उन्हें व्यापक सफलता मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित