कोलकाता , नवंबर 25 -- भारत निर्वाचन आयोग(ईसीआई) ने बुधवार को सुश्री ममता बनर्जी के 'ऑल इंडिया ममता तृणमूल कांग्रेस' और श्री ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' - दोनों गुटों को पार्टी के असली चुनाव चिह्न तथा नाम को लेकर चल रहे विवाद को लेकर 27 नवंबर को होने वाली सुनवाई के लिए नोटिस जारी किये हैं।
यह सुनवाई नयी दिल्ली में शुक्रवार को शाम चार बजे होगी।
इससे पहले भी निर्वाचन आयोग ने दोनों गुटों को नोटिस जारी किये थे, लेकिन शीर्ष न्यायालय के आदेश के बाद सुनवाई को रोक दिया गया था।
'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' और 'ममता तृणमूल कांग्रेस' दोनों ने अपने हलफनामों के समर्थन में निर्वाचन आयोग के पास दस्तावेज जमा किये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित