मुंबई , फरवरी 19 -- ोजपुरी फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म '3 स्टार बहुरिया' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री माही श्रीवास्तव एक कड़क पुलिस इंस्पेक्टर और घर की बहू के दोहरे किरदार में नजर आ रही हैं। उनके साथ शशि रंजन, पूनम मौर्य, मनोज टाइगर और प्रकाश जैस जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है।

ट्रेलर की शुरुआत पारिवारिक नोक-झोंक और हंसी-मजाक से होती है, जहां दादी और बहू के खट्टे-मीठे रिश्ते दर्शकों को गुदगुदाते हैं. लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब माही श्रीवास्तव एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में सामने आती हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी शादी उसी घर में हो जाती है, जहां घर में सास का राज चलता है, जबकि थाने में 3 स्टार इंस्पेक्टर बहू का दबदबा दिखाई देता है।यह सास-बहू की अनोखी जंग फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त तड़का लगाती है।

फिल्म '3 स्टार बहुरिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर तले निर्मित है। निर्माता रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी हैं. निर्देशन अजय सिंह ने किया है।फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा ने लिखे हैं।मुख्य कलाकारों में माही श्रीवास्तव, शशि रंजन, पूनम मौर्या, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, संदीप यादव, श्वेता वर्मा, भानु पांडे, विजया सिंह, अजय रघुवंशी, परी सिंघानिया, निकिता, दुर्गा, राहुल राजपूत, लालधारी और सचिन श्रीवास्तव शामिल हैं।संगीत साजन मिश्रा का है, गीत धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं, जबकि आवाज प्रियंका सिंह, शिल्पी राज और सुगम सिंह ने दी है।सिनेमैटोग्राफी जगमिंदर सिंह हुंडल, एडिटिंग दिनेश प्रजापति, एक्शन अशोक लाल यादव, कोरियोग्राफी मनोज गुप्ता जॉय और आर्ट डायरेक्शन सिकंदर ने संभाला है। प्रोडक्शन शेखर-सुभाष द्वारा और पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो द्वारा किया गया है। फिल्म का म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित