भोपाल , अप्रैल 12 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चांपा जंक्शन रेलखंड पर थर्ड एवं फोर्थ लाइन से संबंधित अधोसंरचनात्मक कार्यों के चलते प्री-नॉनइंटरलॉकिंग, नॉनइंटरलॉकिंग और पोस्ट नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके कारण भोपाल मंडल से प्रारंभ एवं समाप्त होने वाली रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस की एक ट्रिप निरस्त रहेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति से 3 जून 2026 को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन संतरागाछी से 4 जून 2026 को निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 रेल मदद के माध्यम से गाड़ियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित