भरतपुर , मई 05 -- राजस्थान में भरतपुर की एकता बिहार कॉलोनी और टोंटपुर गांव के बीच निर्माणाधीन सड़क को लेकर ग्रामीणों के चल रहे विरोध के बीच मंगलवार को तनाव की स्थिति को देखते पुलिस को बुलाना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही करीब 500 मीटर लंबी सड़क पर ग्रामीणों के विरोध को देखते निर्माण कार्य रोक देना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि 50 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही सड़क का निर्माण उनकी निजी जमीन पर किया जा रहा है। मजदूर सड़क निर्माण के दौरान उनकी निजी जमीन पर काम करते हुए घरों के सामने की जमीन पर भी सड़क बना रहे है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे बिना सही सीमांकन के सड़क निर्माण नहीं होने देंगे।

उल्लेखनीय है कि इस सड़क का निर्माणाधीन यह हिस्सा लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिसके कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित