अलवर , जुलाई 29 -- राजस्थान में अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से करीब 80 हजार रुपये के बिजली के तार की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 28 किलो 800 ग्राम बिजली के तार भी बरामद किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित