मुंबई , अगस्त 02 -- अभिनेत्री कुब्रा सैत ने दिग्गज पर्वतारोही निर्मल "निम्स" पुर्जा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।कुब्रा ने निम्स को अपने समय के सबसे महान पर्वतारोहियों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने महज छह महीने और छह दिनों में दुनिया की सभी 14 आठ-हज़ारी चोटियों को फतह कर मानवीय क्षमता की नई मिसाल कायम की। निम्स का जीवन केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि वह साहस, धैर्य और पहाड़ों के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित