चेन्नई , सितंबर 14 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को चेन्नई दौरे पर आयेंगी।

आधिकारिक सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यूनीवार्ता को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री कल सुबह चेन्नई पहुंचेंगी और शहर में डॉ. एमजीआर शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थान परिसर में डॉ. एमजीआर विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में सुबह 11.00 बजे शामिल होंगी।वह शाम 4.00 बजे एक और कार्यक्रम में मद्रास संस्कृत कॉलेज में 'संस्कृत हेरिटेज मॉडल-एन्शिएंट नॉलेज, लिविंग इंटेलिजेंस' को लॉच करेंगी। यह आर्टिकुलेट एआई इंडिया की एक पहल है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में मूल ग्रंथों पर आधारित ज्ञान को सामने लाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित