ऋषिकेश , अक्टूबर, 20 -- उत्तराखंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश में विजयदशमी के अवसर पर उस समय अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आया, जब त्रिवेणी घाट के मायाकुंड क्षेत्र में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशालकाय पुतले निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों पुतले धू-धूकर जल उठे और मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।
जिस आयोजन में आतिशबाजी के बीच विधिवत पुतला दहन होना था, वहां तकनीकी जांच के दौरान ही तीनों पुतलों में आग लग गई। इस घटना से दशहरा देखने पहुंचे लोगों में आश्चर्य का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित