वाशिंगटन , मार्च 13 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके लिए उन ईरानियों को मारना एक 'बड़ा सम्मान' है, जो '47 वर्षों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं।'श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "वे 47 वर्षों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं। और अब मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मार रहा हूँ। ऐसा करना कितने बड़े सम्मान की बात है!" उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरानी शासन को सैन्य, आर्थिक और अन्य तरीकों से 'पूरी तरह से नष्ट' कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित