चंडीगढ़ , अप्रैल 23 -- हरियाणा के निरोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत अब तक करोड़ से अधिक लोगोंकी स्वास्थ्य जांच और 5.86 करोड़ से ज्यादा मुफ्त लैब टेस्ट किये जा चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने समीक्षा बैठक के बाद दी।

इक्कीस अप्रैल 2026 तक अंत्योदय परिवारों के 1,00,07,430 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गयी है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुफ्त जांच सुविधा दी जा रही है, जिससे परिवारों का इलाज खर्च कम हुआ है।

सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाकर तीन लाख रुपये वार्षिक आय तक के परिवारों को शामिल करने का निर्णय लिया है, जिससे लाभार्थियों की संख्या करीब 2.30 करोड़ तक पहुंच जाएगी। साथ ही, अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

राज्यभर में 1.11 लाख से अधिक कैंप लगाये गये हैं, जिनमें लाखों लोगों की जांच की गयी। मोबाइल मेडिकल यूनिट आंगनवाड़ी स्कूल और औद्योगिक क्षेत्रों में भी अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के तहत एनीमिया मधुमेह, उच्च रक्तचाप हृदय रोग कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान की जा रही है।

सरकार के अनुसार, इस पहल से गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाकर समय पर इलाज संभवहो रहा है जिससे लोगों की जान बचाने में मदद मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित