पटना , अक्टूबर 15 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार एवं छायावाद के प्रमुख स्तंभ महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य को अपनी कालजयी रचनाओं से समृद्ध करने वाले निराला जी का साहित्यिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में महाकवि निराला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहित्यिक अवदान को याद किया। उन्होंने कहा कि निराला जी की रचनाओं ने हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित