हैदराबाद , जून 27 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने शनिवार को नामपल्ली एग्ज़िबिशन ग्राउंड्स में 'विजय संकल्प सम्मेलन' की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस अहम कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संबोधित करेंगे।
तेलंगाना में पार्टी को मज़बूत करने के लिहाज़ से श्री नवीन के तीन-दिवसीय दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुे श्री राव ने कहा कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा और पूरे राज्य में संगठन के विस्तार को गति देगा।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि श्री नवीन 28 जून को हैदराबाद पहुंचेंगे और शमशाबाद में भाजपा के नवनिर्मित रंगा रेड्डी ज़िला कार्यालय जाएंगे। वहां से वे रंगा रेड्डी कार्यालय के साथ-साथ नौ अन्य ज़िलों में पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उन्होंने इसे तेलंगाना में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार में एक मील का पत्थर बताया।
उन्होंने कहा कि एग्ज़िबिशन ग्राउंड्स में होने वाले 'विजय संकल्प सम्मेलन' में बूथ अध्यक्षों, बूथ एजेंटों, बीएलए-2, राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों और जीएचएमसी, मलकजगिरी तथा साइबरबाद के नेताओं सहित लगभग 15,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस सम्मेलन में भाजपा प्रमुख तेलंगाना के लिए पार्टी का राजनीतिक रोडमैप पेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित