पटना , अप्रैल 16 -- भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने गुरूवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि संसद में बिहार की आवाज भी और अधिक मजबूती के साथ उठेगी।

श्री पांडेय ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री नवीन के नेतृत्व में न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि संसद में बिहार की आवाज भी और अधिक मजबूती के साथ उठेगी।

श्री पांडेय ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह की विकासोन्मुखी सोच को श्री नवीन नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार के विकास को नई गति देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित