चंडीगढ़ , सितंबर 25 -- ंडीगढ़ सेक्टर-22 में हेड कांस्टेबल नितिन की हत्या के मामले में आरोपी उनका बेटा अरमान इससे पहले भी एक गंभीर सड़क हादसे को लेकर चर्चा में रह चुका है। इसी साल फरवरी में मनीमाजरा के कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास तेज रफ्तार थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाले दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी।

हादसे के बाद पुलिस ने थार चला रहे 19 वर्षीय अरमान को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में उसकी पहचान चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटे के रूप में हुई थी। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय गुलशेर अली और 44 वर्षीय अब्दुल सुभान के रूप में हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित