आगरा , जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में एक निजी यात्रा पर थाईलैंड की राजकुमारी ताजमहल देखने आ रहीं हैं। आगरा यात्रा की अभी तिथि तय नहीं हो पाई है लेकिन प्रस्तावित निजी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अभी से सतर्क हो गईं हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक थाईलैंड की राजकुमारी ताजमहल देखने फरवरी में आ सकती हैं। फरवरी में आने को संभावना के मद्देनजर एडवांस सुरक्षा टीम भी आगरा पहुंच गई है। थाईलैण्ड की दस सदस्यी एडवांस टीम ने तीन दिन के लिए आगरा पहुंची। एडवांस टीम तीन दिनों तक आगरा में रहेगी और इन तीन दिनों में थाइलैंड को राजकुमारी जहां जहां जाएंगी वहां वहां टीम सुरक्षा का पूरा जायजा लेगी।
थाईलैण्ड एडवांस सुरक्षा टीम के साथ स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी साथ में रहेंगीं ताकि यात्रा के दौरान आपस में समन्वय बना रहे। एडवांस टीम की रिपोर्ट के बाद थाईलैंड की राजकुमारी का आगरा की यात्रा की तिथि तय की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित