भरतपुर , जून 13 -- राजस्थान के भरतपुर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार देर शाम दिल की मरीज एक महिला की मौत को लेकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे मृतका के परिजनों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। पुलिस ने मामले के तूल पकड़ने के बाद महिला के शव को आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अरोड़ा अस्पताल में 55 वर्षीया कमलेश की मौत के मामले में मृतका के परिजन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस महिला के परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम की इजाजत का इंतजार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित