छपरा , सितंबर 21 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से एक महिला की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा हरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार शर्मा की पत्नी को इलाज के लिए एकमा प्रखंड कार्यालय रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित