श्रीगंगानगर , जून 15 -- राजस्थान में श्री गंगानगर में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के अध्यक्ष डॉक्टर हरिश रहेजा ने श्री अंबे अस्पताल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा की गई।

गत 26 मई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंगला ने विभागीय दल के साथ श्री अंबे अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में विभिन्न प्रकार की खामियां एवं अनियमितताएं सामने आई थीं।

इसके बाद निरीक्षण रिपोर्ट जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। समिति ने उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा के बाद अस्पताल को दोषी माना। इसके आधार पर अस्पताल प्रबंधन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित