श्रीगंगानगर , अप्रैल 22 -- राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर जोधपुर डिस्कॉम के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के निजीकरण को रोकने के लिए किये जा रहे विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ की सूरतगढ़ इकाई ने बुधवार को ऊर्जा सचिव को मुख्य अभियंता के माध्यम से पत्र प्रेषित किया।
विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीशप्रसाद चमोला ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों से ऊर्जा सचिव को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि आंदोलन के द्वितीय चरण में छह मई को उत्पादन निगम के सभी विद्युत संयंत्र पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया जायेगा। यह ज्ञापन आज उत्पादन निगम के सभी विद्युत संयत्रों एवं अन्य बिजली घरों में दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित