जयपुर , सितंबर 02 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दावा किया हैं कि नगर निकाय चुनाव में जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सभी 22 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
श्रीमती दिया कुमारी बुधवार को क्षेत्र में चुनावी शंखनाद करने के अवसर पर यह दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में विकास के कार्य निरंतर किए गए हैं और अब जनता भी विकास की इस दिशा को समझ चुकी है।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के प्रधान कार्यालयों का उद्घाटन करने के दौरान विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का विश्वास और समर्थन मिल रहा है। इसी विश्वास के आधार पर पार्टी निकाय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित