बारां , अगस्त 25 -- राजस्थान में बारां जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने आगामी निकाय चुनावों की घोषणा के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने, कानून-व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किये हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि श्री असावा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों को सक्षम अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त किए बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिये गये हैं।
चुनाव आचार संहिता और प्रशासनिक कार्यों की महत्ता को देखते हुए यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित