नासिक , अगस्त 09 -- महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गयी।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कल रात करीब 10:01 बजे डिंडोरी, चांदवड़, वाणी, अभोना, वाडनेरभैरव, निफाड, पेठ, चांदोरी और गंगापुर जैसे इलाकों के साथ-साथ कर्जखेड़, पहुचीबारी और विरमल इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पेठ तालुका में भी हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की एक टीम निरीक्षण और आकलन के लिए नासिक पहुंच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित