भोपाल , अप्रैल 17 -- महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक आईटी कंपनी से जुड़े कथित प्रकरण को लेकर बजरंग दल ने भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता प्रतीकात्मक पुतला लेकर भी पहुंचे। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित मामले में महिला कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और दबाव से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, संबंधित मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है और जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित