भरतपुर , नवम्बर 10 -- राजस्थान में भरतपुर के अटलबंद थाना क्षेत्र में काली की बगीची के समीप मंगलवार को नाले में एक युवक का शव पाया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान रामनगर निवासी चंदन (35) के रूप में हुई। शव के पास उसका मोबाइल भी मिला। बताया गया कि चंदन सोमवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी मौत कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतक के परिजनों के अनुसार चंदन ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित