पटना, मार्च 31 -- बिहार जनतादल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि यह हृदयविदारक हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इसने सभी को मर्माहत किया है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

श्री कुशवाहा ने इस घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित