भोपाल , जनवरी 22 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह अभियान नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश और दुनिया की मुख्य धारा से बेटियों को जोड़ने वाला यह ऐतिहासिक अभियान महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में सभी मिलकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच मजबूत होगी और बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के और अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित