सतना , अप्रैल 14 -- मध्यप्रदेश सरकार में शहरी विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत प्रदेश की महिलाओं को भी विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।
आज यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्रीमती बागरी ने कहा कि यह अधिनियम वर्ष 2029 से लागू होना प्रस्तावित है, जबकि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव वर्ष 2028 में होने हैं। इसके बावजूद महिला शक्ति को निराश होने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं, जिससे महिलाओं को इस अधिनियम का लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित