चंडीगढ़ , अप्रैल 09 -- हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि पार्टी16 से 18 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाएगी।

श्री बडौली ने कहा कि इस दौरान हस्ताक्षर अभियान, बाइक रैलियां और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनमें महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी।

उन्होंने बताया कि इन तीन दिनों में महिला सांसद, विधायक, पंच, सरपंच और पार्षद मिलकर अभियान को मजबूती देंगे। पंचायतों, नगर निकायों और जिला परिषदों में अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कराने का भी लक्ष्य रखा गया है।

श्री बड़ौली ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज हुए हैं और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। समर्थन करने की अपील करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के जरिए महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना है। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी के बिना आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित