धार , अप्रैल 22 -- मध्यप्रदेश के धार नगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

जानकारी के अनुसार मोहन टॉकीज चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।

युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और विरोध स्वरूप पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां महिलाओं के हित में नहीं हैं। कार्यक्रम में युवा मोर्चा एवं भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित