, April 18 -- श्री सरावगी ने कहा कि विपक्ष की मंशा शुरू से सही नहीं थी। 30 वर्षों तक कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। उसी विधेयक को प्रधानमंत्री मोदी ने तीन दिनों में पास किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की नारी है जिसका अपमान किया गया है और इसे वह याद रखेंगी।
इस विधेयक के पास नहीं होने के बाद आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि विपक्ष महिला विरोधी है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर खुशी मना रहा है।
श्री सरावगी की मौजूदगी में बैठक में भाग ले रही आक्रोशित महिलाओं ने शीघ्र ही इसके लिए विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की। कहा गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नही होने देने के विरोध में आगामी 20 अप्रैल को पटना सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश मार्च निकाला जायेगा।
बैठक में संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा ,पूर्व मंत्री रमा निषाद, सजल झा, प्रीति शेखर, अनामिका पासवान,सिद्धार्थ शम्भू सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित