विजयवाड़ा , अप्रैल 29 -- आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। नारा लोकेश राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के पुत्र हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नायडू ने मंगलगिरी में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनिर्मित टीडीपी समितियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान नायडू ने पोलित ब्यूरो, राष्ट्रीय और राज्य समितियों के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित