विजयवाड़ा , मई 17 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के पोते और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश के बेटे नारा देवांश ने रविवार को डायनासोर के शौकीन युवाओं के लिए एक मजेदार यूट्यूब पॉडकास्ट 'डिनो डीट्स' लॉच किया है।
उल्लेखनीय है कि 'डिनो डीट्स' बच्चों, परिवारों और डायनासोर पसंद करने वालों के लिए बनाया गया एक रोमांचक नया यूट्यूब पॉडकास्ट है। यह युवा दर्शकों के बीच कल्पना जगाने के लिए डिजाइन किए गए दिलचस्प पुराने जमाने की खोजों, हैरान करने वाले तथ्य, मजेदार बातचीत और रोमांचक डायनासोर अभियानों की दुनिया का वादा करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित