उदयपुर , सितम्बर 18 -- राजस्थान के उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान के सेवा संस्थान के तत्वाधान में 19 और 20 सितम्बर को 47वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जायेगा।
संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 102 युवक-युवतियां 51 जोड़ों के रूप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत करेंगे।
संस्थान के बड़ी परिसर में शुक्रवार को विवाह समारोह का लोगो संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक पलक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी और जनसम्पर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने जारी किया।
उन्होंने बताया कि पिछले 22 वर्षों में 2,582 दिव्यांग युवक-युवतियों के विवाह संपन्न कराये जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित