नारायणपुर , अप्रैल 19 -- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ओरछा मार्ग पर रविवार को एक बस और आयरन ओर से लदे ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा ग्राम धोड़ाई के पास हुआ, जिसमें बस में सवार माइंस के कर्मचारी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में खदान (माइंस) के कर्मचारी सवार थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे भारी ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित