भरतपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में धौलपुर में परिजनों की बात से नाराज़ होकर घर से बिना बताएं लापता हुए नाबालिग को पुलिस ने दो घंटे में दस्तयाब करके सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नाबालिग की गुमशुदगी की जानकारी पर पुलिस ने आसपास के स्थानों एवं संदिग्ध स्थानों पर तलाश शुरू करके उसे ढूंकापुरा रेलवे फाटक से दस्तयाब कर लिया। उसके बाद उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित