चित्तौड़गढ़ , अगस्त 19 -- राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीएनबी) ने चित्तौड़गढ़ में एक कार से 18 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त की।
नारकोटिक्स विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक एसयूवी में अफीम की बड़ी खेप चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी से बाड़मेर क्षेत्र की ओर ले जाने की सूचना मिली थी। जिस पर चित्तौड़गढ़ कार्यालय के दल ने संदिग्ध मार्गों परर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार के चालक ने दल को देखकर अचानक दिशा बदलकर तेज गति से गाड़ी दौड़ाई।
सूत्रों ने बताया कि दल के पीछा करने पर कार में सवार लोग कार को बोहडा गांव के पास छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये। दल ने कार की तलाशी ली तो उसमें अफीम से भरे 19 प्लास्टिक पैकेट मिले। अफीम का कुल वजन 18 किलो 200 ग्राम निकला। विभाग कार चालक और मालिक की पहचान के प्रयास कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित