बारां , अक्टूबर 26 -- राजस्थान के बारां में पंचायती राज चुनाव के तहत सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी के समय जिला परिषद में चार और पंचायत समितियों में 24 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।

इस प्रकार जिला परिषद में 95 और पंचायत समितियों में 299 अभ्यर्थी शेष रहे हैं। नाम वापसी के पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन करते हुए अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि नामांकन वापसी के उपरांत जिला परिषद में 95 अभ्यर्थी शेष रहे हैं, जबकि पंचायत समिति अंता में 50, केलवाड़ा में 47, किशनगंज में 55, मांगरोल में 53, नाहरगढ़ में 53, शाहबाद में 41 अभ्यर्थी शेष रहे हैं। पंचायत समिति शाहबाद में एक अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित