केप टाउन , अगस्त 24 -- नामीबिया के आगामी दौरे के लिए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ब्योर्न फोर्टुइन को दक्षिण अफ्रीका की नई टीम का कप्तान बनाया गया है।
दक्षिण अफ्रीका सबसे पहले नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ एक त्रिकोणीय में खेलेगा, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त को विंडहोक में होगी। इसके बाद वे मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जायेगी।
दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी मार्को जानसेन के जुड़वां भाई और ऑलराउंडर डुआन जानसेन को घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। 26 वर्षीय डुआन ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों घरेलू सफेद गेंद टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और 50 ओवर के टूर्नामेंट में टाइटन्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई है। ऑलराउंडर ईथन बॉश टीम में शामिल दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच नहीं खेला है, जबकि कॉनर एस्टरहुइज़ेन, जॉर्डन हरमन और न्कोबानी मोकोएना को पहली बार वनडे टीम में बुलाया गया है। जॉर्डन के साथ-साथ उनके भाई रुबिन हरमन भी टीम का हिस्सा हैं।
सोमवार को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बताया कि जेसन स्मिथ, जो मूल रूप से टीम का हिस्सा थे, दाहिनी एडक्टर मांसपेशी में खिंचाव के कारण नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। नामीबिया के ख़िलाफ़ वनडे मैचों में उनकी उपलब्धता के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा। स्मिथ की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित