चंडीगढ़ , अगस्त 28 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने नाभा विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में विधायक के कथित विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की नाराजगी का सामना करने के बजाय वीडियो और बयानों के जरिए अपना बचाव करने में जुटी है।
श्री कैंथ ने शुक्रवार को कहा कि यदि जनता विधायक के कामकाज से संतुष्ट है तो गांवों में विरोध के सवाल क्यों उठ रहे हैं। सरकार और विधायक को लोगों के बीच जाकर उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीडियो जारी करने से जनता की नाराजगी खत्म नहीं होगी और न ही प्रचार के जरिए जमीनी हकीकत बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि नाभा के लोग राजनीतिक ड्रामे के बजाय विकास और जवाबदेही चाहते हैं। सरकार को अपने कामकाज का हिसाब जनता के सामने रखना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित