सतना , अगस्त 19 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले की कोलगवां कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अगवा कर बंधक बनाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग किशोरी की अंशुल साहू से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि 17 अगस्त को अंशुल किशोरी को अपने साथ घुमाने ले गया। बाद में अंशुल और उसके साथी सचिन रावत ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित