उज्जैन , मार्च 30 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के झारडा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बोरखेड़ी निवासी नाबालिग के साथ तीन दिन पूर्व स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान सहपाठी मनोहर उर्फ बंटी और उसके रिश्तेदार सुमित द्वारा अनैतिक कृत्य किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने परिजनों के साथ झारडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने 28 मार्च को मुखबिर की सूचना पर दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया, जबकि 29 मार्च को शेष आरोपी भंवरसिंह, राहुल और नाथुलाल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित