भभुआ , अक्टूबर 30 -- बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार उर्फ मुकेश यादव (25) के रूप में की गयी है।

कैमूर पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार, 30 अक्टूबर को पीड़िता के परिजनों की ओर से दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आवेदन में पीड़िता के पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भभुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित