बैतूल , अप्रैल 29 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 28 अप्रैल को थाना आमला में पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि 13 अप्रैल को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर गलत कार्य करने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित