आगरमालवा , अप्रैल 02 -- मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले में नौ साल की एक नाबालिग मासूम के साथ छेड़छाड करने का मामला सामने आया है।

मामले में सोयतकलां पुलिस ने आरोपी अबरार खान को कल देर रात गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया है।

सोयतकलां पुलिस थाना प्रभारी भगवानसिंह मण्डलोई ने बताया कि नौ साल की एक मासूम नाबालिग बुधवार को अपने घर के पास सहेली के यहां खेलने के लिये गई थी। सहेली के नहीं मिलने के कारण वह वापस अपने घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में अबरार (22) ने मासूम से छेड़छाड की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित