बिलासपुर , जनवरी 21 -- छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के बेलगहना में नाबालिग से छेड़छाड़ के एक मामले में बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होनक के चंद घंटों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष कांशीपुरी पिता सोनू काशीपुरी ने एक नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर चौकी बेलगहना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहित की धारा 74 तथा 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी को आज हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित