रायबरेली , सितंबर 21 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सलोन इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से आज सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सलोन थाना क्षेत्र निवासी एक आवेदिका ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को संजय सरोज बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे ।
पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने बीते रविवार को किशोरी को सकुशल बरामद किया तथा वांछित आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित