हरिद्वार , अप्रैल 04 -- महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 28 मार्च को ग्राम मानपुर, थाना भावनपुर (जिला मेरठ) निवासी एक व्यक्ति, जो वर्तमान में भोगपुर (लक्सर) में रह रहा है, ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वंश पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम भोगपुर, उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की गई। जिसके के बाद पुलिस ने आरोपी को रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित