नयी दिल्ली , अक्टूबर 08 -- ोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गांधी ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है।
श्री गांधी ने इस पीड़ा की घड़ी में उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित